2000 fake note: 2000 रुपए का नोट नकली है या असली इन 17 फीचर्स से पहचानें
Rs 2000 fake note identification: आजकल 2000 रुपए के नकली नोट धड़ल्ले से चल रहे हैं। कहीं आपकी जेब में रखा 2000 रुपए का नोट नकली तो नहीं है। आप इन 17 फीचर्स के जरिए नोट के असली होने की पहचान कर सकते हैं।
Rs 2000 note
2000 रुपए के नोट में कई यूनिक फीचर्स हैं। 
नई दिल्ली: देश में 2000 रुपए के कई नकली नोट चल रहे हैं। अगर आपके पास भी 2000 रुपए का नोट है तो उसके एक बार चेक जरूर कर लें। अगर वो नोट नकली निकला तो आपके सीधे 2000 रुपए का फटका पड़ जाएगा। पिछले कुछ दिनों में 2000 रुपए के नकली नोटों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2016-17 में 2000 रुपए के सिर्फ 638 नकली नोट पकड़े गए थे। वहीं 2017-18 में इनी संख्या बढ़कर 17,929 हो गई है।
हाल में ऐसी कई खबरें आई जिनमें पता चला कि कुछ लोगों ने 2000 रुपए के नोट के रंगीन प्रिंट आउट भी चला दिए। ये नोट नए होने के कारण लोग इनको पहचान नहीं सके। रिजर्व बैंक ने इन 2000 रुपए के नोटों को पहचानने के लिए इसमें 17 फीचर्स शामिल किए हैं। इनके जरिए आप आसानी से ये पहचान सकते हैं कि 2000 रुपए का नोट असली है या नकली।
नोटबंदी के बाद देश में पहली बार 2000 रुपए का नोट जारी किया गया। पहले 1 हजार रुपए का नोट था। सरकार ने इसको बंद कर 2000 रुपए का नोट शुरू किया। रिजर्व बैंक ने इस नए नोट में ढेर सारे फीचर्स डाले। इनकी मदद से आप 2000 रुपए का नोट असली है या नकली है आसानी से पहचान सकते हैं। यहां जानिए वो 17 फीचर्स जो रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए के नोट में डाले हैं।
Rs 2000 note front side
1.   नोट में सामने की तरफ बाईं और 2000 अंग्रेजी में लिखा होता है। ये लाइट के सामने ले जाने पर दिखता है।
2.   इसके नीचे ही एक लेटेंट इमेज होती है। नोट को आंख के सामने 45 डिग्री घुमाने पर ये इमेज दिखती है।
3.   देवनागरी लिपि में 2000 रुपए लिखा होता है।
4.   बीच में महात्मा गांधी की फोटो होती है।
5.   गांधी जी की फोटो की दाईं तरफ माइक्रो लेटर में आरबीआई और 2000 लिखा हुआ है।
6.   सिक्योरिटी थ्रेड में भारत, RBI और 2000 लिखा हुआ होता है। जब आप नोट को थोड़ा मोड़ेगे तो सिक्योरिटी थ्रेड में कलर हरे (ग्रीन) से नीले (ब्लू) में बदलता दिखेगा।
7.   दाईं तरफ रिजर्व बैंक के लोगो के ऊपर ही आरबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर, ग्यारंटी क्लॉज है।
8.   खाली जगह में वाटरमार्क के तौर पर आपको गांधी जी की फोटो और अंग्रेजी में 2000 लिखा दिखेगा।
9.   नंबर पैनल में जो नंबर लिखें हैं वो बांए से दाएं छोटे से बड़े होते हुए दिखेंगे।
10.                दाईं तरफ 2000 हरे कलर में लिखा दिखेगा। इसे थोड़ा घुमाने पर आपको इसका कलर नीले में बदलता दिखाई देगा।
11.                दाई तरफ अशोक पिलर का फोटो रहेगा।
12.                अशोक पिलर के उपर ही दृष्टिबाधित लोगों के लिए नोट की पहचान के लिए 2000 उभरा हुआ है।
13.                दृष्टिबाधितों के लिए ही एक और फीचर है। इसमें नोट में दाएं और बाएं तरफ उभरी हुई 7 लाइन हैं।
Rs 2000 note back side
नोट के पीछे की तरफ भी 4 फीचर्स दिए गए हैं। इनके जरिए भी आप नकली नोट की पहचान कर सकते हैं।
14. बाएं तरफ लिखे 'दो हजार रुपए' के ऊपर आपको नोट की छपाई का साल लिखा होगा।
15.
स्वच्छ भारत का लोगो स्लोगन के साथ लिखा होगा।
16.
बीच में अलग-अलग भाषा में 2000 रुपए लिखा होगा।
17.
नोट में पीछे की तरफ मंगलयान का चित्र है।
आप इन फीचर्स के जरिए 2000 रुपए का नोट नकली है या असली है ये पहचान सकते हैं। आप खास तौर पर 3 फीचर्स पर जरूर ध्यान दे। इसमें 1 नंबर पर जो फीचर है कि नोट को थोड़ा घुमाने पर 2000 दिखेगा वो जरूर देखें। इसके अलावा सिक्योरिटी थ्रेड वाला फीचर भी देखें इसमे नोट को थोड़ा घुमाने पर ये हरे से नीले कलर में बदलता हुआ दिखाई देता है।